पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बिक्रमपुर पंचायत के वार्ड दो महेंद्रपुर गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर 26 बकरी व खस्सी चोरी कर ली। बुधवार सुबह चोरी का पता चलने के बाद पशुपालकों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ित पशुपालकों के अनुसार मारूफ व मतलूफ के आंगन से नौ बकरी व खस्सी चोरी हुई। वहीं मास्टर शमसुल के यहां से तीन खस्सी और दो बकरी, मोतीउर रहमान के घर का दरवाजा तोड़कर तीन खस्सी तथा जहांगीर के घर का ताला तोड़कर दो खस्सी चोरी कर लिए गए। इसके अलावा वार्ड के अन्य घरों से भी पशु चोरी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने कई घरों के दरवाजे व ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। एक ही रा...