पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र से तियरपाड़ा पंचायत से होकर बहने वाली बकरा नदी पर बना असियानी घाट लोहे का पुल के धराशाई होने से अमौर-जलालगढ़ सड़क संपर्क टूट गया है। हादसे के बाद जलालगढ़ से असियानी होते हुए अमौर जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे दोनों तरफ दर्जनों गांव कट गए हैं। मौके पर जुटे ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि प्रशासन के नाक के नीचे इलाके में धड़ल्ले से अवैध बालू खनन और बेखौफ ओवरलोड ट्रकों का परिचालन कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने न केवल जर्जर पुल के रखरखाव में अनदेखी बल्कि नए पुल के निर्माण की कछुआ चाल को लेकर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में असियानी घाट पर दो दशक पुराना लोहा प...