पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा फीडर क्षेत्र में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। हरदा, गंगेली, कबैया, रहुआ, सतकोदरिया एवं मजरा पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली लगातार जारी है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: एक माह से लचर बिजली व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोशबिजली की समस्या से उपभोक्ता प्रभावित स्थानीय उपभोक्ता अंकित कुमार, अरविंद मंडल, रणधीर कुमार सिंह, मिथुन कुमार, सुबोध ठाकुर, ललन कुमार एवं जलील बैठा ने बताया कि बिजली कटने के बाद कई-कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती है। खासकर शाम से रात के बीच 10 से 12 बार बिजली की कटौती की जाती है। कई बार पूरी रात बिजली गायब रहती है।...