Purnia News: एक माह से खराब हाई मास्ट लाइट, ग्रामीणों को परेशानी
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड क्षेत्र के मलहारा हाट में सांसद मद से लगाया गया हाई मास्ट लाइट पिछले एक माह से खराब पड़ा है। रोशनी नहीं होने के कारण यह अब केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों के अनुसार, हाई मास्ट लाइट लगने के बाद हाट बाजार और आसपास के गांवों में रात के समय रोशनी रहती थी। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती थी और वे खुद को अपेक्षाकृत सुरक्षित महसूस करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले लाइट खराब हो गई थी। इसकी सूचना सांसद प्रतिनिधि से लेकर सांसद और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण हाट बाजार में शाम के बाद अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द हाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.