पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया में वायु गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर असर Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ आतिशबाजी के कारण पूर्णिया की हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित होने लगी है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 119 के पार पहुंच गया है। हालांकि, फिलहाल हवा की स्थिति बेहद खराब नहीं है, लेकिन धूल-गुबार और बदलते मौसम के कारण अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता में गिरावट की आशंका जताई जा रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर दिख सकता है। सांस संबंधी परेशानियों के मरीजों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। शहर में सड़कों पर उड़ती धूल, साफ सफाई करने के बाद जलाने से प्रदुषण बढ़ने की आशंकाएं बनी रहती है। इसके अलावा पटाखा फुलझड़ी,बम आदि फोड़ने से हवा की क्वालिटी गिरने की संभावना है। निर्माण कार्यों से निकलने वाल...