Purnia News: एएमयू की प्रवेश परीक्षा में हेना कौशर को ऑल इंडिया दूसरी रैंक
पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत रंगपुरा दक्षिण पंचायत निवासी हेना कौशर ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की प्रवेश परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की है। छठी कक्षा में नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हेना कौशर रंगपुरा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य बाकर हुसैन की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ओर से हेना कौशर को लैपटॉप सहित कई पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उनकी सफलता से पंचायत और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.