पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। नीलाम पत्र वादों में जारी गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार ग्रामीण बैंक के दो बकायेदार ऋणियों को गिरफ्तार कर नीलाम पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। हालांकि न्यायालय में पेशी के दौरान बकाया राशि जमा करने के बाद दोनों को गिरफ्तारी से राहत मिल गई। जानकारी के अनुसार बिहार ग्रामीण बैंक की अनगढ़ हाट शाखा के वारंटी ऋणी मानिरुद्दीन, पिता शेख सुलेमान को अनगढ़ हाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं बैंक की परोरा शाखा के वारंटी डालिम सरकार को केनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर नीलाम पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन की ओर से नीलाम पत्र वादों में जारी गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन के लिए जिले के विभिन्...