पूर्णिया, सितम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत डिमिया छत्तरजान पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों का बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर तथा एक्सरे सहित स्वास्थ्य जांच चिकित्सक द्वारा की गई तथा मरीजों को रोग के अनुसार निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई। विधायक ने कहा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने तथा जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: जिले के सभी पंचायतों में स्वच्छा ही सेवा अभियान, बाट से लेकर हाट तक की सफाई स्वास्थ्य विभाग द्व...