पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बुधवार को जिला उद्यान पदाधिकारी राहुल कुमार ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड में जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोगिता का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत बीरपुर के वार्ड संख्या-06 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत रजीगंज के वार्ड संख्या-15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे मरम्मत कार्य की भी भौतिक समीक्षा की गई। वहीं रजीगंज पंचायत अंतर्गत बहियार से छठ घाट दरगाहा होते हुए घिसरीया धार तक जल निकासी एवं डी-सिल्टिंग कार्य का भी अवलोकन किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: योजना की जांच...