पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (भारत सरकार) के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा संचालित तेजस अभियान के तहत प्रेक्षा गृह (आर्ट गैलरी) पूर्णिया में वर्कशॉप एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, निदेशक डीआरडीए एवं प्राचार्य (पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहम्मद अफ्फान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। स्टार्टअप सेल के जिला समन्वयक परिमल साह तथा डीडीएम नाबार्ड अमित कुमार ने कृषि एवं ग्र...