पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में लाखों रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद बंद हो गया। वर्षों से निष्क्रिय पड़े इस प्लांट की ओर न तो स्वास्थ्य विभाग का ध्यान है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कोई पहल दिखाई दे रही है। परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संसाधन अब धीरे-धीरे जंग खाकर कबाड़ में तब्दील होता जा रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया था। उस समय क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए निजी संस्थानों या अन्य स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेग...