पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उच्च शिक्षा में शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, डिजिटल क्षमता तथा व्यावसायिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्णिया विश्वविद्यालय में लोक भवन बिहार की पहल के अंतर्गत आयोजित छह दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के चौथे दिन विभिन्न समसामयिक एवं उपयोगी विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य थीम इंफोरमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हाईयर एजुकेशन है। इसका आयोजन एमएमटीटीसी बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे राज्यपाल बिहार के सलाहकार प्रो. बिनोद कुमार त्रिपाठी ने हॉलिस्टिक एंड मल्टीडिस्पेनियरी लर्निंग इंन हाईयर एजुकेशन परपेक्टिव ऑफ एनईपी -2020 विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत क...