पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस बुधवार को कसबा प्रखंड क्षेत्र में खुशगवार माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। जुलूस कसबा दोगच्छी से शुरू होकर मदरसा चौक, नेहरू चौक, राणीसती चौक और कॉलेज चौक होते हुए पुनः मदरसा चौक स्थित मदरसा कलमिया पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। सुबह गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोग अनुशासित तरीके से आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्न...