पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी एवं बारा वफात के अवसर पर धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाला गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर अकीदतमंदों ने विभिन्न इलाकों में जुलूस निकालकर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की। धमदाहा के सोनापुर, बथनाहा, अलीनगर, अमारी, चंद्ररही, दमगड़ा, नीरपुर, तरौनी मुस्लिम, डकैत, रंगपुरा, भोटिया और जमुनिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। कुकरौन से निकला जुलूस सोनापुर, कुकरौन, अलीनगर, अमारी और दमगड़ा की गलियों से गुजरते हुए मध्य विद्यालय कुकरौन मकतब पहुंचा। यहां मौलाना मो. शब्बीर आलम अशरफी और मौलाना मो. अहमद अली की मौजूदगी में सामूहिक रूप से दुआ की गई। यह भी पढ़ें- Aligarh News: ईद मीलाद उन-नबी पर निकला जुलूस, फूलो...