Purnia News: इको क्लब एवं हरित विद्यालय को लेकर 217 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। इको क्लब के गठन एवं विद्यालयों को स्वच्छ तथा हरित बनाने के उद्देश्य से धमदाहा प्रखंड के 217 विद्यालयों के शिक्षकों को मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुमंडल मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 108 प्राथमिक विद्यालय, 79 मध्य विद्यालय तथा 28 उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक-एक शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय में इको क्लब का गठन करने, पंजी संधारित करने तथा पंजी में दर्ज गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों को इको क्लब के पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी दी गई। दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 10 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा एवं प्रशिक्षक मध्य विद्यालय धमदाहा कन्या की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.