Purnia News: आवास सहायक के खिलाफ पार्षदों की शिकायत पर नगर परिषद की बैठक
पूर्णिया, सितम्बर 24 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। नगर परिषद कसबा में ऑपरेटर सह आवास सहायक सुबोध कुमार पाठक के विरुद्ध पार्षदों की सामूहिक शिकायत को लेकर बुधवार को नगर परिषद के सभागार में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति छाया कुमारी ने की। बैठक में उपसभापति सुभाष कुमार साह, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, सीता देवी, सुषमा देवी सहित अन्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने सुबोध कुमार पाठक के विरुद्ध पूर्व में की गई सामूहिक शिकायत में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से उठाया। पार्षदों की शिकायत के अनुसार, उन पर जनप्रतिनिधियों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने, पार्षदों को उचित सम्मान नहीं देने, कार्यालय से अनुपस्थित रहने, कार्यालय में अशांति का माहौल उत्पन्न करने तथा आवास योजना के क्रियान्वयन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.