पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदा, मध्य विद्यालय ठाढ़ा एवं प्राथमिक विद्यालय ठाढ़ा मुसहरी में आयुष चिकित्सक के द्वारा आयुर्वेद, योग, पर्यावरण पर बच्चों को जागरूक किया गया। आयुष चिकित्सा पदाधिकारी मिनहाजुल हक ने कहा कि आयुर्वेद का अर्थ होता है जीवन का ज्ञान या उम्र का ज्ञान होता है। इस मौके पर बच्चों से कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग, पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपन एवं आयुर्वेद औषधि का सेवन करने से अनेक बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है। साथ ही आयुर्वेद दवाई के सेवन से आयु की वृद्धि होती है। मौके स्वस्थ्य कर्मी अवधेश पासवान एवं शिक्षक छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...