पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में संचालित सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयुर्विद्या का विस्तार तेजी से हो रहा है। विगत 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के अवसर से शुरू हुआ यह अभियान अब जिले के विभिन्न पंचायतों में निरंतर जारी है। इसी क्रम में राज्य आयुष समिति बिहार पटना एवं जिला आयुष समिति पूर्णिया के तत्वावधान में केनगर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित कई विद्यालयों में विशेष आयुष शिविर का आयोजन किया गया। यह पूरा अभियान देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिमलानंद झा के कुशल निर्देशन में संचालित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Gaya News: आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम में औषधीय पौधों के वितरण एवं किया पौधारोपण शिविर को ...