पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड के आईटीआई कॉलेज धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ एवं बीईओ ने आईटीआई महाविद्यालय के क्लासरूम के साथ-साथ सेंटर फॉर एक्सीलेंस का भी जायजा लिया। महाविद्यालय में आईआईटी करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध संसाधन के बारे में भी जानकारी लेते हुए संबंधित कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने व्याख्याता एवं कर्मियों से कॉलेज में नामांकित छात्र एवं विभिन्न फैकेल्टी के संबंध में जानकारी ली। वहीं महाविद्यालय में उपलब्ध इंस्ट्रूमेंट का भी फैकल्टी से जानकारी ली। एसडीओ ने कहा कि त्रुटि को नजर अंदाज करते हुए अच्छाई पर गौर कर अधिक से अधिक छात्रों को यहां अपना नामांकन करवाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...