पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने की पहल शुरू की गई है। गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने बरहकोना गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के भवन की स्थिति और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। मध्य विद्यालय बरहकोना परिसर में संचालित केंद्र के निरीक्षण के दौरान ईओ ने भवन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत के जेई को एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। एस्टीमेट तैयार होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: एमडीएम की गुणवत्ता व स्वच्छता पर सवाल, निरीक्षण में मिलीं खामियां ईओ दीपा कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी ...