पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने संबंधित सीडीपीओ, एलएस एवं सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कमियों में सुधार के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। एसडीओ ने बुधवार सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक करीब डेढ़ घंटे तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, अभिलेख संधारण तथा केंद्र संचालन की व्यवस्था की जांच की गई। जांच में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-200 पर नामांकित 51 बच्चों में मात्र पांच बच्चे उपस्थित पाए गए। वहीं कुकरौन पश्चिम पंचायत के चंद्ररही हजारी टोला स्थित केंद्र संख्या-275 में नामांकित 32 बच्चों में केवल 17 बच्चे मौजूद मिले। जबकि वार्ड सं...