पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जलालगढ़ प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 से 20 जुलाई तक पूरक पोषण आहार (टीएचआर) अर्थात सूखा राशन वितरण अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के बीच ई-एसआर प्रणाली के माध्यम से सूखा राशन का वितरण किया गया। वितरण कार्य का जायजा लेने के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जांच की तथा कई केंद्रों पर अपने समक्ष ही सूखा राशन का वितरण करवाया। यह भी पढ़ें- Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण की होगी कड़ी निगरानी प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर के निकट स्थित आंगनबाड़ी...