Purnia News: असगर आलम बने लोजपा रामविलास के बैसा प्रखंड अध्यक्ष
पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने बैसा प्रखंड में संगठन का विस्तार करते हुए असगर आलम को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत झा ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रशांत झा ने कहा कि असगर आलम के नेतृत्व में बैसा प्रखंड में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। सभी वर्गों और समुदायों को संगठन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मौके पर लोजपा नेता तनवीर आलम, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश पासवान सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.