पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कोर्ट स्टेशन दुर्गा पूजा की तैयारियां को लेकर अध्यक्ष केशव कुमार गिरि की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, स्टेशन अधीक्षक सुजीत शरण सिन्हा, जीआरपी प्रभारी एवं कई लोग मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा में जागरण एवं आल्हा उदल कार्यक्रम को लेकर आवश्यक निर्णय लिया गया। इस दौरान अष्टमी-नवमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम कर विधि व्यवस्था हेतु प्राप्त फ़ोर्स प्रतिनियुक्ति आदि पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष केशव कुमार गिरी ,भोला प्रसाद यादव, नित्यानन्द सिंह, रतन मिश्रा, युगेश पूर्वे, दिनेश पूर्वे, जवाहर यादव, अरुण पंडित, राजेन्द्र पंडित, अमरनाथ कंठ, आनंदमोहन सिंह, त्रिवेणी राय ,बेदानंद यादव आदि ...