Purnia News: अवैध रूप से पशु तस्करी करते तीन गिरफ्तार, 10 मवेशी बरामद
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बायसी पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक डीसीएमओ ट्रक से 10 मवेशी बरामद की है। बरामद पशुओं को सुरक्षित गोशाला में रखा गया है। पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बायसी अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 16 अगस्त को डब्ल्यूबी65एल 9273 नंबर के ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान उसमें अवैध रूप से पशुओं को ले जाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: 10 मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, पेशेवर तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश्वर मंडल (35) पिता मदन मंडल निवासी पुराना बाबू हाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.