पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर तिनकोनमा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करने वाले अवैध रास्ते को मंगलवार को अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से पूरी तरह बंद करा दिया गया। रास्ता बंद होने के बाद अब स्थानीय लोगों के लिए रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन करना संभव नहीं होगा। इसके साथ ही ग्रामीणों के सामने सुरक्षित वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था का सवाल एक बार फिर खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि तिनकोनमा के समीप रेलवे ट्रैक पार करने वाले इस रास्ते का इस्तेमाल आसपास के ग्रामीण लंबे समय से आवागमन के लिए करते आ रहे थे। हालांकि रेलवे विभाग की ओर से यहां कोई अधिकृत रेलवे ढाला नहीं है और ट्रैक पार करने का यह रास्ता अवैध है। रेलवे ट्रैक पर बिना सुरक्षा व्यवस्था के आवागमन किसी भी ...