पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना पुलिस ने चोरी की गई एक टेम्पू बरामद करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि छपरैली बड़ा ईदगाह निवासी बिलाल आलम ने टेम्पू चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उसने बताया था कि 11 मई की रात रोजाना की तरह टेम्पू घर के बाहर खड़ी कर भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात नींद खुलने पर देखा कि टेम्पू गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर अमौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले के अनुसंधान के दौरान अपर थानाध्यक्ष अनंत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूर्णिया लाइन बाजार निवासी शाहनवाज आलम को चोरी की टेम्पू के स...