पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर अंचल कार्यालय में रिश्वत लेने के आरोप में अमीन की गिरफ्तारी का असर दूसरे दिन शुक्रवार को भी देखने को मिला। आम दिनों में जहां अपने विभिन्न कार्यों को लेकर लोगों की भीड़ जुटती थी, वहीं शुक्रवार को कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। अन्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। अमीन की गिरफ्तारी के बाद से ही अंचल कार्यालय परिसर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कार्यालय पहुंचे लोग भी दबी जुबान से मामले पर चर्चा करते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं, इस घटना को लेकर कार्यालय कर्मियों के बीच भी चर्चा होती रही। इधर इस पूरे मामले पर अंचल कार...