पूर्णिया, सितम्बर 17 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। कोसी डेयरी प्रोजेक्ट पूर्णियां द्वारा बीकोठी प्रखंड की ठाढ़ी पंचायत में स्थापित बल्क मिल्क कूलिंग (बीएमसी) इकाई का उद्घाटन बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार एवं कोसी डेयरी प्रोजेक्ट के कार्यपालक मो. माहताब आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद कार्यपालक मो. माहताब आलम ने एसडीओ अनुपम कुमार को बीएमसी प्लांट की कार्यप्रणाली एवं इससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठाढ़ी पंचायत में यह दूसरा बल्क मिल्क कूलिंग प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट की औसत क्षमता प्रतिदिन पांच हजार लीटर दूध को ठंडा एवं संग्रहित करने की है। वर्तमान में यहां करीब 3,200 लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन एवं संग्रहण हो रहा है। क्षेत्र में 45 दुग्ध सहकारी संगठन कार्यरत हैं। इ...