Purnia News: अनुमंडल कार्यालय में जनता दरबार, तीन मामलों की सुनवाई
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भू-विवाद से संबंधित तीन मामलों की सुनवाई की गई। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अमौर प्रखंड से आए एक विवाद मामले की सुनवाई के दौरान जमीन की मापी को लेकर विवाद पाया गया। इस पर संबंधित अंचल अधिकारी को आवेदक से आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार मापी कराते हुए मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं डगरूआ प्रखंड से जुड़े दो अन्य भूमि विवाद मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति नहीं बन सकी। विवाद की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने वादी एवं प्रतिवादी दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यदि वे चाहें तो अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.