पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड के अनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अनगढ़ हाट के बीचोंबीच अवस्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन वर्षों से श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाता रहा है। इस मंदिर की सबसे खास परंपरा मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से जुड़ी है। यहां परंपरागत रूप से विजयादशमी के दिन प्रतिमा विसर्जित नहीं की जाती, बल्कि पांच दिन बाद आने वाली लक्ष्मी पूजा के बाद कनकई नदी में पूरे गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया जाता है। हालांकि, पिछले दो-तीन वर्षों से दुर्गा पूजा और मुहर्रम आसपास पड़ने के कारण प्रशासन के विशेष अनुरोध पर विजयादशमी के दिन ही प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बलभद्रपुर दुर्गा मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मिलकर करते मां की पूजापूजा की...