पूर्णिया, सितम्बर 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत पूर्णिया न्यायालय के कई अधिवक्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। रंजीत कुमार चौधरी एवं बबलू कुमार पंकज के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने संगठन से जुड़ने की घोषणा की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रदीप रंजन, जयप्रकाश, नंदन कुमार, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार झा, विमलेश कुमार, रविंद्र कुमार यादव, रामकुमार, रितेश कुमार, पिंटू कुमार सिंह एवं रजनी कुमारी शामिल हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। सीमांचल अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा...