पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। दीपावली एवं काली पूजा की समाप्ति के बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर छठ धाम समिति के साथ नगर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को कसबा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार, पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वर्तमान वार्ड पार्षद हसमत अली उर्फ राही एवं नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी रवि कुमार ने कुदाल लेकर महावीर चौक स्थित छठ घाट की सफाई की। सभी ने घंटों श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की। यह भी पढ़ें- Bagaha News: रामनगर में छठ घाटों की साफ-सफाई की गयी तेज पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वयं सफाई करते देख आम लोगों में भी घाटों की स्वच्छता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इस ...