पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के लेकर सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा एवं अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने संयुक्त नगर पंचायत धमदाहा अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित अंचल कार्यालय के समीप घाट वार्ड संख्या-17 स्थित महादेव स्थान घाट एवं वार्ड संख्या- 05 स्थित घाट का जायजा लिया गया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं छठ व्रतियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत धमदाहा एवं सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी धमदाहा उपस्थित थी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: व्रतियों की सुरक्षा को लेकर छठ घाटों का लिया जायजा यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ घाटों की सभी तैयारियां समय पर पूरी करें...