पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुलाबबाग जीरोमाइल में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन बुलडोजर चला। कार्रवाई का संयुक्त नेतृत्व सदर एसडीएम एवं सदर वन एसडीपीओ ने किया। प्रशासनिक कार्रवाई में जीरोमाइल के उत्तर एवं पश्चिम दिशा में सरकारी जमीन पर बने अस्थाई टीन के झोपड़ी को तोड़ दिया गया। सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि करीब 25 झोपड़ियों को तोड़कर सरकारी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया है। बता दें कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीएम एवं सदर वन एसडीपीओ ने पिछले दिनों गुलाबबाग जीरोमाइल एवं आसपास के इलाके का निरीक्षण किया था। इस दौरान यह बात सामने आई थी कि इन इलाकों में सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर एवं कुछ लोग अपने निजी मकानों में अवैध देह व्यापार का धंधे को अंजाम दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jams...