पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई आगलगी की घटनाओं से प्रभावित परिवारों के बीच गुरुवार को बैसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनुग्रह राशि के चेक का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू एवं उपप्रमुख फिरोज आलम ने अग्निपीड़ितों को चेक सौंपे। अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि मझौक पंचायत के अग्निपीड़ित शमशाद और अशफाक को आपदा राहत मद से 12-12 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। मौके पर अंचलाधिकारी ने लाभुकों को सलाह देते हुए कहा कि राहत राशि का उपयोग आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में करें। उन्होंने गर्मी के मौसम में आग से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि सुबह आठ बजे के बाद तथा शाम छह बजे से पहले भोजन बनाने से बचें। साथ ही महिलाओं को खाना बना...