Purnia News: अगस्त में 211 मिलीमीटर बारिश, 45 प्रतिशत कम हुई बारिश
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में अगस्त महीने में मात्र 55 प्रतिशत बारिश हुई है, जबकि 45 प्रतिशत बारिश कम हुई है। अगस्त महीने में 211 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार को सुबह में आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में झमाझम बरसात होने से तपिश से लोगों को राहत मिली लेकिन शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान सोमवार दोपहर को झमाझम बारिश होने से शहर के कई गली मोहल्ले में नाला नहीं होने से लोगों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। गली मोहल्ले में जल जमाव से गंदे पानी होकर चलने पर लोगों को बीमार होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.