पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों में अगलगी की घटना में अलग-अलग पंचायतों में आठ परिवारों के घर जलकर राख हो गए। रविवार को कचहरी बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में चूल्हे की राख से दिलीप राम एवं बिजली देवी का घर जल गया। वहीं काझी हृदय नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर नौ में भी अगलगी की घटना घटी हुई। इधर महादेवपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक में जलावन में आग लगने से सुलेखा देवी एवं सुशील कुमार यादव का घर जल गया। सोमवार को हरिमुढ़ी वार्ड नंबर 13 में आग लगने की घटना में भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा अनुमंडल में 24 घंटे में अगलगी की चार घटनाएं महाराजगंज टू पंचायत अंतर्गत गंगली चौक के समीप स्कूल के पास वार्ड नंबर 2 में एक परिवार का घर जलकर राख हो गया जबकि नकुल जान नह...