Purnia News: अगजनी से लादूगढ़ में दस घर जलकर राख
पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: जानकीनगर। शनिवार की शाम पटाखा से आग लगने से दस घर जलने से लाखों रूपए मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत लादूगढ़ पंचायत में पटाखा से आग लगने से फूचों शर्मा, पुलकित शर्मा, संतोष शर्मा,कारी देवी ,सुनीता देवी, राजेन्द्र शर्मा के घर जल गया। पीड़ित परिजनों ने शोर-मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों ने मुखिया प्रतिनिधि ओम कुमार को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर जानकीनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं अग्निशामक टीम पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.