पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मिथिलांचल की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रमुख पर्व मधुश्रावणी व्रत गुरुवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। 13 दिनों तक चलने वाले इस व्रत में नवविवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और नाग देवता की पूजा कर पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej Vrat Rules: अगर पहली बार रखने वाली हैं हरियाली तीज व्रत, तो जान लें 5 जरूरी नियमव्रत की विधि मीरगंज सहित क्षेत्र के गांवों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने बेलपत्र, फूल, धूप-दीप, फल और नैवेद्य अर्पित कर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मांगा। कई घरों में मधुश्रावणी व्रत कथा का भी आयोजन हुआ,...