पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजगीर में 27 अक्टूबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय रग्बी खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में नृत्य प्रस्तुति देने के लिए पूर्णिया की डेयर टू डांस एकेडमी की टीम रवाना हो गई है। 26 अक्टूबर की शाम सात बजे आयोजित उद्घाटन सत्र में एकेडमी के कलाकार दोनों टीमों और मौजूद लोगों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में प्रस्तुति देने का अवसर मिलना पूर्णिया जिले के साथ बिहार के लिए भी गर्व की बात है। इस अवसर पर डेयर टू डांस एकेडमी की टीम की ओर से झिझिया नृत्य, बिहार दर्शन और हनुमान चालीसा पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : पूर्णिया में 29 एवं 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव कलाकार अपनी...