Purnia News: अंचल कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का नियमानुसार हो समाधान
पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कटिहार सदर अंचल से स्थानांतरित होकर आए अंशु कुमार ने शुक्रवार को पूर्णिया पूर्व के नये अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की तथा कार्यों की प्राथमिकताएं तय कीं। सीओ ने कहा कि राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण और अन्य राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों को बिना अनावश्यक विलंब के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: डंडखोरा अंचल कार्यालय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.