नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Success Story: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और हौसला बुलंद हो, तो कोई भी मुश्किल मंजिल दूर नहीं रहती। बिहार के सुपौल जिले की पुनीता कुमारी की कहानी इसी बात की मिसाल है। आर्थिक तंगी, कम उम्र में शादी और पढ़ाई छूट जाने जैसी कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को मरने नहीं दिया। बीपीएससी की परीक्षा को क्रैक किया और अफसर बनकर ये दिखा दिया कि कैसे कठिन से कठिन चुनौतियों को हराकर सफलता प्राप्त की जा सकती है। चलिए उनकी संघर्ष की कहानी जानते हैं।कौन है पुनीता कुमारी पुूनीता का जन्‍म बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। उनके पिता मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। वह पांच बहनों के साथ पल-बढ़ रही थीं। घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। लेकिन सबसे अच्छी बात ये थी कि वो पुनीता पढ़ाई में अच्‍छी थीं। इस कारण जवाहर नवोद...