नई दिल्ली, मार्च 21 -- भारतीय मार्केट में माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट की बादशाहत को लेकर टाटा और हुंडई के बीच मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है। टाटा पंच (Tata Punch) लंबे समय से इस सेगमेंट पर राज कर रही है, जिसे इस साल जनवरी में एक शानदार फेसलिफ्ट मिला था। अब इसका मुकाबला करने के लिए हुंडई ने एक्सटर (Hyundai Exter) को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। आज के समय में ग्राहक सिर्फ गाड़ी की बॉडी नहीं देखते, बल्कि फीचर्स, माइलेज और सबसे जरूरी 'पावर' पर भी ध्यान देते हैं। ऐसे में आइए दोनों जानते हैं कौन सी एसयूवी आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है। ।किसका लुक है ज्यादा दमदार? अगर साइज की बात करें तो टाटा पंच लंबाई और चौड़ाई के मामले में हुंडई एक्सटर से थोड़ी आगे है। हालांकि, एक्सटर की ऊंचाई थोड़ी ज्यादा है। इसमें 391 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है जो...