पुडुचेरी, मई 4 -- Puducherry Election Result 2026: पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत हासिल करके अपनी सत्ता बरकरार रखी है। चुनाव आयोग से प्राप्त नतीजों में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राजग ने 16 सीट के बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। गौरतलब है कि केन्द्रशासित प्रदेश की कुल 30 सीटों में से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या उसके नेतृत्व वाले गठबंधन को कम से कम 16 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त करना जरूरी है। एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दूसरी बार इस मुकाम को आसानी से हासिल कर लिया है। कांग्रेस गठबंधन को छह सीटेंआयोग के आंकड़ों के अनुसार एआईएनआरसी ने 12 सीटों पर विजय हासिल की है और उसके गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने चार, अन्नाद्रमुक और ...