मुख्य संवाददाता, मई 9 -- पटना यूनिवर्सिटी और पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू हो जाएगी। पटना विवि में स्नातक दाखिले को लेकर नौ मई से समर्थ पोर्टल खुल जाएगा। इच्छुक छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका 10 से 30 मई तक मिलेगा। पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरू होगा। विवि ने अभी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जारी नहीं की है। इस बार राज्य भर के विवि को स्नातक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करना अनिवार्य है। पटना विवि और पाटलिपुत्र विवि भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करेगी। पटना विवि ने प्रत्येक कॉलेज की जानकारी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी है। इसमें प्रत्येक कॉलेज के विषय वार सीटों को डाला गया है। जिससे दाखिला लेने वाले छात्रों को विषय चयन करने ...