नई दिल्ली, अगस्त 10 -- हर महीने स्कूल में बच्चों की पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) होती है, जिसे हर माता-पिता अटेंड करते हैं। इस मीटिंग में बच्चे का असली रिपोर्ट कार्ड मिलता है कि आखिर वह किन चीजों में अच्छा है और किनमें खराब कर रहा है। अगर आप भी बच्चे की पीटीएम अटेंड करते हैं, तो 5 ऐसे सवाल हैं जो टीचर से जरूर पूछने चाहिए। इन सवालों के जवाब से आपको पता लग जाएगा कि आपका बच्चा पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक में कैसा है?1. मेरा बच्चा किन सब्जेक्ट्स में अच्छा कर रहा है और कहां कमजोर है? सबसे पहला सवाल पूछें कि बच्चा किन विषयों में अच्छा कर रहा है और किनमें थोड़ा कमजोर है या उसका मन कम लगता है। इस सवाल के जवाब से आप बच्चे की रुचि भी समझ सकते हैं। साथ ही कमजोर विषयों पर थोड़ा ध्यान भी दे सकते हैं। कई बार बच्चों के वीक सब्जेक्ट्स के बारे में पता नहीं चल प...