लाहौर, मार्च 30 -- पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल को शुरू हुए महज 4 दिन बीते हैं। इस बीच 4 बड़े कांड सामने आ गए हैं। पहले मैच में व्हाइट बॉल पिंक बॉल हो जाती है। दूसरे मैच में पाकिस्तान का कमेंटेटर इंग्लैंड के कमेंटेटर की बेइज्जती करता है, तीसरे मैच के बाद एक टीम के टॉप प्लेयर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ब्रीच करते हैं और फिर बॉल टैंपरिंग कांड भी सामने आ जाता है। पीएसएल की लाहौर कलंदर्स टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी और विदेशी खिलाड़ी सिकंदर रजा को उनके होटल का टीम सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का दोषी पाया गया है। मोहम्मद फैसल (लाहौर डीआईजी, ऑपरेशंस) ने पीएसएल के सीईओ को बताया कि शहर के पांच सितारा होटल में जहां आठ टीमें ठहरी हैं, सुरक्षा प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन हुआ है। यह भी पढ़ें- PSL में बड़ा कांड: फखर की करतूत कैमरे में कैद, कप्तान शाहीन ने कराई ...