नई दिल्ली, मार्च 31 -- पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जल्मी के बीच होने वाले मुकाबला बारिश की वजह से शुरू नहीं हो सका। गद्दाफ़ी स्टेडियम में पीएसएल के सातवें मैच के शुरू होने से पहले तेज हवाओं ने मैदानकर्मियों को काफी परेशान किया। लगातार बारिश होने के कारण टॉस भी नहीं हो सका है। ग्राउंड पर काफी तेज हवाएं चल रही थी, जिसके कारण ग्राउंड स्टाफ को पिच पर कवर को रोकने में काफी मुश्किलें हो रही थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ग्राउंड स्टाफ हवा की रफ्तार के आगे टिक नहीं सका और जमीन पर गिर गया। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण ग्राउंड स्टाफ के कई सदस्य पिच को कवर करने की कोशिश करते हुए लगभग उड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही ग्राउंड स्टाफ ने पिच को सुरक्षित करने के लिए कवर डा...