नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने शनिवार को कहा कि वह 14 साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन 2026 में पाकिस्तान सुपर लीग में मौका तलाशेंगे। डुप्लेसी ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था और 398 रन बनाकर छाप छोड़ी थी। बाद में उन्होंने 2018 और 2021 में सीएसके के साथ दो बार आईपीएल का खिताब जीता। डुप्लेसी ने 'एक्स' में एक पोस्ट में कहा, '' आईपीएल में 14 सत्र के बाद मैंने इस साल नीलामी में अपना नाम नहीं डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है और जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो बहुत शुक्रगुजार होता हूं। यह लीग मेरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रही है। '' लेकिन उन्होंने भविष्य में लीग में वापसी की बात की। उन्होंने कहा, ''मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.